बिजली विभाग को कर्मचारी ही विभाग को लगा रहे फटका, अभी तक सिर्फ मेरठ में 1187 ट्रांसफार्मर एक साल में चोरी

मेरठ। बिजली विभाग को कर्मचारी ही विभाग को फटका लगाने का कार्य कर रहे है, जिसका अंदाजा इस तरह लगाया जस सकता है, कि सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ में पिछले एक वर्ष में 1187 ट्रांसफार्मर चोरी हुए है, जिसका खुलासा स्थानीय पुलिस नहीं कर सकी है। यदि प्रतिदिन औसत निकाले, तो 3 से अधिक ट्रांसफार्मर प्रतिदिन चोरी हो रहे है।.

बिजली विभाग को कर्मचारी ही फटका लगा रहे हैं। ताजा मामला ज़िला मेरठ स्थित मवाना नगर में चोरों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के इरादे से उतार तो लिया, लेकिन उसे ले जाने में कामयाब नहीं हो सके थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऑडियो के अनुसार एक ट्रांसफार्मर मुबारिकपुर रोड से चोरों ने चोरी के इरादे से खंभे से नीचे उतार लिया। लेकिन जब चोरों ने उक्त बिजली के ट्रांसफार्मर को खोला तो वह कॉपर के बजाय सिल्वर का निकला। इसके बाद चोर उसे मौके पर ही छोड़कर चले गए। इस ट्रांसफार्मर को कर्मचारियों ने उठाकर रख लिया तथा उसे बेचकर पैसा आपस में बांट लिया, इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना पर पहुंचे कर्मचारी उसे उठा ले गए तथा अपने कमरे पर ढककर रख लिया, बाद में उसे बेच दिया। पैसा आपस में बांट लिया गया। वायरल ऑडियो में एक कर्मचारी अपने हिस्से के पैसों की मांग करते हुए पूछ रहा है कि ट्रांसफार्मर कितने में बिका। अभी तक बिजली विभाग के कर्मचारियों पर केवल बिजली चोरी कराने के मामले में ही उंगली उठती थी, लेकिन इस ऑडियो से लग रहा है कि विभाग के कर्मचारी जहां भी संभव होता है विभाग को फटका लगाने से नहीं चूकते हैं। अधिशासी अभियंता देशराज सोनी का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था। उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसे कर्मचारियों ने बेचा है, इसकी जानकारी नहीं है। ऑडियो मिलने पर जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights