
ऊर्जा निगम चोरी के दर्ज मुकदमों में जल्द शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के दर्ज मामलों में चोरो को नोटिस भेजना शुरू
हापुड। ऊर्जा निगम चोरी के दर्ज मुकदमों में जल्द शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के दर्ज मामलों में चोरो को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने सूची तैयार कर ली है। विभाग अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
बजाते चले कि 31 दिसंबर 2017 से लेकर 31 अक्टूबर 2023 तक शहर में 4784 मुकदमें चोरी के दर्ज किए थे। जिस पर 17 करोड़ रुपए का ऊर्जा निगम का बकाया बाकी है। ओटीएस योजना का व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार के बाद भी सिर्फ 442 चोरी के दर्ज मुकदमों में ऊर्जा निगम ने 1 करोड़ 98 लाख 93 हजार रुपए का राजस्व वसूल कर प्राप्त किया है। अभी भी ऊर्जा निगम का 15 करोड़ रुपए बकाया बाकी है।
इस बारे में उपखण्ड अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग ने सूची तैयार कर ली है। पूर्व में भी दर्ज मुकदमों में उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया था। विभाग अभियान चलाकर राजस्व वसूलने के लिए शिकंजा कसेगा।