यदि आप का बिल 5000 रुपये तक बकाया है, तो कभी भी बिना किसी नोटिस के काटे जा सकते है बिजली कनेक्शन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने लेसा समेत निगम के अंदर आने वाले 19 जिलों में 5,000 रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का फैसला लिया है. लेसा ट्रांस गोमती के चीफ इंजीनियर अनिल तिवारी के मुताबिक लखनऊ में ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है।

लखनऊ। अभी तक बिजली विभाग 10,000 रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाता था लेकिन अब इस राशि को 5,000 रुपये तक ला दिया गया है. यानी इससे ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया जाएगा. इसके लिए छोटे बकायेदारों को किसी तरह का नोटिस भी नहीं दिया जाएगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि बिल पर ऑलरेडी ड्यू डेट लिखी होती है. ऐसे में उपभोक्ता को खुद ही सही समय पर बिल जमा करना होगा. 5,000 रुपये से ज्यादा बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है. अब जून माह तक लगातार कनेक्शन काटे जाएंगे. ऐसे में अब छोटे बकायेदारों को भी झटका लगेगा।

बिजली विभाग इन दिनों बकाया वसूली पर काफी ध्यान दे रहा है. इसके पीछे वजह है कि लगातार बिजली की मांग बढ़ती जा रही है. बिजली विभाग के पास बिजली खरीदने के लिए पैसे की काफी कमी है. पहले से ही 97,000 करोड़ रुपये के घाटे में बिजली विभाग है. ऐसे में इस घाटे की भरपाई करने के लिए अब विभाग ने 5,000 से भी ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटने का फैसला लिया है।

विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे तकरीबन लखनऊ में ही 20 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं से बिल के रूप में वसूले जा सकेंगे. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने लेसा समेत निगम के अंदर आने वाले 19 जिलों में 5,000 रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का फैसला लिया है. लेसा ट्रांस गोमती के चीफ इंजीनियर अनिल तिवारी के मुताबिक लखनऊ में ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है।

ट्रांस गोमती और सिस गोमती क्षेत्र को मिलाकर तकरीबन दो लाख से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिल 5,000 रुपये से ज्यादा है. अब इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा. लखनऊ समेत मध्यांचल के 20 जिलों में कनेक्शन काटने का अभियान शुरू होगा. डिवीजन स्तर पर एक्सईएन को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

लेसा ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि इस अभियान में उन उपभोक्ताओं को शामिल नहीं किया जा रहा है जिनका एक माह का ही 5 हजार रुपये से ज्यादा का बिल आता है. ऐसे बिलों में यह चेक किया जाएगा कि कम से कम उपभोक्ता ने दो से तीन महीने तक अपना बिजली बिल न जमा किया हो. शहर में ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिनका हजारों रुपये का बकाया है. विभागीय अधिकारियों की माने तो ऐसे उपभोक्ताओं पर लखनऊ में ही 20 करोड़ से ज्यादा का बकाया है. अधिकारी बताते हैं कि, लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा ऐसे बकायदार हैं जिन पर एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है. इनमें ट्रांस गोमती डिवीजन में ही लगभग 24 हजार बकाएदार हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights