पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक रोकी तो युवक बोला, ‘मेरा भाई वकील है, जिन्होंने अभी तुम्हें पीटा था’

बुधवार की सुबह पुरानी दिल्ली (Delhi) के दरियागंज (Daryaganj) में पुलिस (Police) ने वाहनों की चेकिंग (Vehicle Checking) के दौरान उक्त बगैर हेलमेट (Without Helmet) पहने बाइक सवार युवक को रोका था. उसके पास बाइक के कागजात (Bike Papers) भी नहीं थे. चेकिंग के लिए रोकने से गुस्साया युवक पुलिसकर्मियों पर भड़क उठा. उसने उनके खिलाफ अभद्र भाषा बोलनी शुरू कर दी.

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के दरियागंज इलाके में पुलिस (Police) वाहनों की चेकिंग (Vehicle Checking) कर रही थी. तभी बिना हेलमेट पहने एक युवक बाइक लेकर आ रहा था. पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया. बिना हेलमेट टोकने और कागज मांगने को बाइक सवार अपनी तौहीन समझने लगा. वो पुलिसकर्मियों को वकील (Advocate) का भाई होने की धौंस देने लगा. इतना ही नहीं उसने उन्हें कुछ दिन पहले (2 नवंबर) हुई तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) की घटना भी याद दिला दी. इस पर पुलिस ने युवक की बाइक को सीजकर उक्त सारी बातें चालान में लिखकर तीस हजारी कोर्ट भेज दी.

‘वकील का भाई हूं तुम सब को देख लूंगा’
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह पुरानी दिल्ली के दरियागंज में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान उक्त बगैर हेलमेट पहने बाइक सवार युवक को रोका था. उसके पास बाइक के कागजात भी नहीं थे. चेकिंग के लिए रोकने से गुस्साया युवक पुलिसकर्मियों पर भड़क उठा. उसने उनके खिलाफ अभद्र भाषा बोलनी शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों ने चालान में युवक की अमर्यादित भाषा का जिक्र भी किया है जो आगे की कार्रवाई के लिए तीस हजारी कोर्ट भेजा गया है. चालान में लिखी भाषा की मानें तो बाइक सवार युवक ने कहा है कि मेरा भाई वकील है, और उसने तुम लोगों (दिल्ली पुलिस) को अभी पीटा था. मैं तुम सब को देख लूंगा.

पुलिस ने जब्त की युवक की बाइक
बिना हेलमेट बाइक चलाने और बाइक के कागजात न दिखाने पर पुलिस ने न सिर्फ युवक का चालान काटा बल्कि उसकी बाइक को सीज भी कर दिया. चालान को तीस हजारी कोर्ट के जिला दंडाधिकारी पंकज अरोड़ा की कोर्ट में भेज दिया गया है.

बता दें कि बीते दो नवंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच पार्किंग को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. इस विवाद में कई पुलिसकर्मी और कुछ वकील भी घायल हुए थे. इसके बाद से दिल्ली की जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले वकील झड़प के दौरान गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल पर हैं. सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और बार काउंसिल की शांति की अपील की टिप्पणियों के बाद भी यह मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights