अयोध्या वर्टिकल 33केवी पी.आर. ब्रेकिंग … आतिश कुमार की आतिशबाजी में झुलसे 15 से 20 कर्मचारी नहीं मिला पूर्ण माह का वेतन

वर्टिकल अयोध्या 33 केवी पीआर में वेतन कटौती का मामला गरमाया

क्लॉक-इन/क्लॉक-आउट अप्रूवल के खेल में कर्मचारियों की सैलरी कटी, 15-20 कर्मियों को आर्थिक नुकसान का आरोप

अयोध्या धाम। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 33 केवी पीआर अयोध्या धाम में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन कटौती को लेकर नाराजगी सामने आई है। कर्मचारियों का आरोप है कि समय से क्लॉक-इन और क्लॉक-आउट अप्रूव नहीं किए जाने के कारण जुलाई माह में कई कर्मचारियों का वेतन काट दिया गया।

कर्मचारियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार,वर्टिकल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित 33 केवी एवम पी आर अधिशासी अभियंता आतिश कुमार एवम अन्य अधिशासी अभियंता के स्तर से अप्रूवल प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कार्यकारी सहायक, टेक्नीशियन-2 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित लगभग 15 से 20 कर्मचारियों की सैलरी प्रभावित हुई है।

कर्मचारियों का आरोप है कि कई कर्मचारी प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं, बावजूद इसके लेट/एब्सेंस अप्रूवल की वजह से वेतन कटौती कर दी गई। एक मामले में कर्मचारी के पूरे माह उपस्थित रहने के बाद भी कथित रूप से 5 दिन का वेतन काटे जाने की बात सामने आई है।

कर्मचारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगातार मेहनत करने वाले कर्मचारियों का मनोबल इस तरह की कार्रवाई से प्रभावित होता है। वेतन कटौती का सीधा असर कर्मचारियों के परिवार, बच्चों की फीस और घरेलू खर्चों पर पड़ता है।

अब कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए, जिम्मेदारी तय की जाए और जिन कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति है उनका काटा गया वेतन वापस कराया जाए।

UPPCL MEDIA सवाल उठाता है — जब कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे तो अप्रूवल की कमी का भार कर्मचारियों की जेब पर क्यों?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights