एस्टीमेट का 2.84 करोड रूपये का प्राप्त होने के बाद भी रोड से खंभे और लाइन हटाने को बिजली विभाग के पास सामान नहीं

यह खबर जिला लखीमपुर का हैं, जहां सड़क चौड़ीकरण होने के उपरान्त बिजली विभाग के खंभे और बिजली लाइन सड़क पर आ गए हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं का खतरा सदैव बना रहता है। चौड़ीकरण में सड़क में लगे बिजली पोल और सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने को लेकर बिजली विभाग के बनाए एस्टीमेट के अनुसार 2.84 करोड रूपये का भुगतान भी दे दिया…. लेकिन बिजली विभाग स्टोर में सामान की कमी का हवाला बाद भी सामान नहीं मिल सका है।

सड़क पर लगे खंभों और बिजली लाइन को शिफ्ट करने को बिजली विभाग के पास सामान नहीं है। शहर में बनी सड़क में खंभे खड़े हैं। इससे आए दिन जाम और दुर्घटना होने का आंदेशा बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ बिजली महकमा इन खंभों को हटाने के लिए सामान न होने की बात कह रहा है। शहर की एलआरपी चौराहे से सकंटा देवी, मेला मैदान होकर बिजुआ के लिए जानें वाली सड़क का चौडीकरण हुआ है। पीडब्लूडी विभाग ने सड़क बनाने का काम भी पूरा कर लिया। साथ ही चौड़ीकरण में सड़क में लगे बिजली पोल और सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने को लेकर बिजली विभाग के बनाए एस्टीमेट के अनुसार 2.84 करोड रूपये का भुगतान भी दे दिया। इसके बाद भी बिजली महकमा शिफ्टिंग का काम नहीं कर पा रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि लखीमपुर में बने बिजली विभाग के स्टोर में सामान की कमी है। डिमांड भेजने के बाद भी सामान नहीं मिल सका है।

बताते चले कि पीडब्लूडी विभाग ने चौडीकरण करने को सड़क का निर्माण कर लिया। इससे सड़क के किनारे लगे खंभे और बिजली लाइन सड़क पर आ गयी है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा है। सड़क को जाम न लगे इसको लेकर चौडा किया गया…. खंभे लगे होने से आलम यह है पहले से अधिक जाम लग रहा है।

अधीक्षण अभियंता लखीमपुर धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग ने काम कराने को लेकर भुगतान कर दिया है। इसकी जानकारी भी दे दी गयी है। साथ ही डिमांड भी भेजी गयी है। इसके बाद भी अभी तक सामान स्टोर को नहीं मिला है। सामान मिलते ही शिफ्टिंग का काम शुरू होगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights