विद्युत गोदाम से भारी मात्रा बिजली केबल चोरी… कार्यदायी ठेकेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ। थाना बिजनौर क्षेत्र न्यू गुडौरा में अस्थाई विद्युत गोदाम से कार्यदायी ठेकेदार के साथी ने बिना बताए गोदाम से मंहगे बिजली केबिल के तार उठा ले गए। ठेकेदार के द्वारा की गई छानबीन मे जानकारी होने मित्र से विद्युत केबिल वापस मांगा, तो जान से मारने धमकी दी। ठेकेदार प्रतीक मिश्रा ने थाने मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बिजनौर क्षेत्र न्यू- गुड़ौरा निवासी प्रतीक मिश्रा बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते है। न्यू गुड़ौरा में विद्युत विभाग का कार्य ठेकेदारी में चल रहा है। ठेकेदार प्रीतक ने घर पास ही अस्थायी गोदाम बना रखी है। ठेकेदार प्रतीक ने अपने मित्र पर आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी कि कार्तिक मिश्रा ने विद्युत लाईन में प्रयोग होने वाला 02 ड्रम केबल एबीसी 3सी 120 जो त्रिलोकी आटा चक्की के पास बनाये गये अस्थायी गोदाम में रखा था। उसे अपने भाई सत्यम पाण्डेय उर्फ लिटिल तथा साथी कुनाल, जो मेरे विश्वास में गोदाम पर सभी का आना जाना था ।

विगत दिनों उन मित्रों ने विश्वासघात करते हुए, गोदाम में सुरक्षित रखा हुआ 02 ड्रम केबिल उठाकर लेकर चले गये। जब केबिल गायब होने की जानकारी प्राप्त हुई और शक के आधार पर पीड़ित ने मित्र कार्तिक मिश्रा से पूछताछ की और कहा कि मुकदमा लिखाने जा रहे हैं, तो वह डरकर बताया कि केबिल हम लोग ही ले गये हैं, अभी कोई कार्यवाही न करो, हम लोग तुम्हारा लिया गया केबिल वापस कर देंगे। और यह लोग कई दिनों से निरन्तर वापस न करने के लिए टालमटौल कर रहे थे। कार्तिक मिश्रा से जब जोर देकर अपना केबल वापस माँगा तो यह लोग गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा की अपने केबिल तार को पूरी तरह से भूल जाओ दोबारा गलती से भी न माँगना नही तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रतीक मिश्रा द्वारा परेशान होकर अपने दबंग मित्रों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights