बड़ा हादसा टला : बस ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, आठ पोल टूटे…10,000 की आबादी हुई प्रभावित, चालक फरार

उरई। शहर के कालपी बस स्टैंड पर चालक ने रोडवेज बस बैक करते समय बिजली की पोल में टक्कर मार दी। इससे एक-एक करके आठ पुल जमीन पर आ गिरे। हाई वोल्टेज लाइन होने के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फॉल्ट होने से तुरंत बिजली बंद हो गई।

वहीं, बिजली घर पास में ही होने पर घटना की जानकारी कर्मचारियों को लगी। आनन फानन मौके पर पहुंचे अवर अभियन्ता सुमित साहू और अन्य कर्मचारियों ने बस को पकड़ लिया। इस दौरान बस में सवारी अधिक होने कारण उनके बीच नोकझोंक होने लगी। चालक मौके से बस लेकर भाग गया।

जैसे ही सूचना प्रशासन को लगी, तो मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार जायसवाल और सिटी सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को बंद करवाया। लाइन गिरने से शहर के दो बड़े फीडर घंटाघर और बजरिया बंद हो गए हैं। रात तक करीब दस हजार की आबादी बिजली से प्रभावित रहेगी।

बस चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
अवर अभियन्ता मुकुल वर्मा ने बताया कि करीब आठ पोल बस की टक्कर से गिर गए हैं। मौके पर 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोल मंगवाए गए हैं। शाम तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर ली जाएगी। वहीं, एक-दो घंटे में यातायात व्यवस्था भी सही हो जाएगी। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights