पारिवारिक विवाद के चलते 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, घंटो चले हाई वोल्टेज के बाद आया नीचे

लखनऊ। घरेलू कलह के चलते होने वाले पारिवारिक विवादों ने न जाने कितने घर बर्बाद कर दिए हैं और न जाने कितने परिवार इस कलह के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन घरेलू कलह के चलते कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया. एक शादीशुदा युवक पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद आत्महत्या के इरादे से क्षेत्र की 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. जिसके बाद क्षेत्र में देखने वालो की भीड़ लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई.

दरअसल कानपुर के नौबस्ता इलाके के हंसपुरम मोहल्ले के रहने वाले सहदेव जो कि मध्य प्रदेश का रहने वाला है और कुछ साल पहले ही उसकी शादी पूजा नाम की लड़की से हुई थी. सहदेव और पूजा से एक बच्चा भी है. पिछले कुछ समय से सहदेव और पूजा के बीच आपसी कहासुनी चल रही थी और गुस्से में पूजा अपने घर कानपुर आ गई थी. जिसके बाद सहदेव ने कानपुर आकर पूजा से फिर से बात की. फिर से झगड़ा होने पर सहदेव ने पास के हाईवोल्टेज लेन के टावर पर चढ़ गया.

गुस्से में आकर टावर पर चढ़ा सहदेव
सहदेव पूजा से मिलने और उसे वापस घर ले जाने के लिए कानपुर आया. जहां दोनो के बीच फिर से बात बढ़ गई. जिसके बाद पूजा और सहदेव के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में सहदेव घर से बाहर निकल कर पास के ही एक बिजली वोल्टेज 33 हजार की लेने के टावर पर गुस्से में चढ़ गया और आत्म हत्या का प्रयास करने की कोशिश करने लगा. कई घंटों तक सहदेव टावर पर चढ़ा रहा और चीख चीख कर अपनी आपबीती बताने लगा वहीं पास में खड़े इलाके के लोगों ने टावर पर चढ़े सहदेव का वीडियो भी बनाया और उसे नीचे उतरने के लिए भी कहा लेकिन युवक ने किसी की भी बात नहीं मानी.

टावर पर चढ़कर आत्महत्या की दी धमकी
सहदेव टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की धमकी देता रहा. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद टावर पर चढ़े युवक को नीचे आने के लिए तैयार किया. जिसके बाद युवक सहदेव नीचे उतरा और पत्नी के हाथ से अपने बच्चे को गोद में लेकर रोने लगा. वहीं इस घटना एक समय मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने युवक और उसकी पत्नी को समझने का प्रयास भी किया, लेकिन घरेलू कलह के चले बेबस युवक हताश और निराश हालत में अपने बच्चे को गले से लगाकर रोता जा रहा था.

ऐसा काम करने पर होगी कार्रवाई
नौबस्ता पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडे ने युवक की पत्नी पूजा से भी बात की. दोनों को समझाकर पूजा को उसके साथ जाने के लिए कहा. लेकिन पूजा ने अभी अपने पति सहदेव के साथ जाने से इंकार कर दिया. फिलहाल पुलिस ने युवक को सकुशल आत्महत्या करने से रोक लिया और दोनो को थाने लेजाकर समझने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया की पति पत्नी को समझकर उनके बीच सुलह कराने का प्रयास करके उन्हे घर भेज दिया जाएगा. आगे भविष्य में ऐसा काम करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई है.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    योगी सरकार का बड़ा फैसला— 1kW उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत, 2kW वालों को ₹200 तक इमरजेंसी क्रेडिट सुविधा

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: बैलेंस खत्म होने पर भी मिलेगी बिजली, छुट्टी के दिन नहीं कटेगा कनेक्शन उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार ने अप्रैल 2026 में…

    नंगी तारों का जाल बना जानलेवा: कपड़े सुखाते समय करंट से युवक की मौत, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर सवाल

    बरेली। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने बिजली विभाग की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया। घर के बाहर लगे बिजली के खुले तार पर कपड़े सुखाते समय…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights