पिछले साल से 2 करोड़ यूनिट बिजली ज्यादा जलाई, फिर भी 80 की बजाय सिर्फ 11 करोड़ मिला राजस्व

जिन घरों में एक किलोवाट तक बिजली की खपत है ऐसे 100 यूनिट बिजली उपभोग करने वाले एक लाख 78 हजार 907 उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी हर महीने 100 यूनिट बिजली का बिल जारी कर रही है। टीम ने गुरुवार को सफेद तार व हीटर जब्त किए। ^गुरुवार को बड़ा गांव तिराहा पर बिजली कंपनी की टीम ने चेकिंंग अभियान के दौरान एक दुकान से अमानक हीटर व सफेद तार का बंडल जब्त किया।

मुरैना 20 करोड़ 94 लाख यूनिट बिजली का उपभोग करने के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी को फरवरी महीने में 80 करोड़ रुपए की डिमांड के विपरीत 11.60 करोड़ रुपए का बिल जमा किया है। तुलनात्मक रूप से देखें तो जिलेभर के लोगों ने 2023 की तुलना में 2 करोड़ यूनिट बिजली का उपभोग ज्यादा किया और बिल जमा करने की बारी आई तो एक चौथाई पैसा ही कंपनी को दिया।

फरवरी व मार्च में बढ़ा राजस्व मिलने की उम्मीद की जाती है लेकिन यहां तो उल्टे फिगर सामने आ रहे हैं। फरवरी महीने में बिजली कंपनी को घरेलू उपभोक्ताओं से 11 करोड़ 60 लाख रुपए का राजस्व ही मिल सका है। जबकि कंपनी की डिमांड 80 करोड़ रुपए की थी। यदि 80 करोड़ रुपए में से सरकार के अनुदान के 40 करोड़ रुपए कम भी कर दिए जाएं तो बिजली कंपनी को 40 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना चाहिए लेकिन उपभोक्ताओं ने तो जनवरी 2024 से भी 11 लाख रुपए कम जमा कराए हैं जबकि बेची गईं यूनिट दो करोड़ ज्यादा हैं। फरवरी 2024 में बिजली कंपनी ने 20 करोड़ 94 लाख यूनिट बिजली बेची है लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं से पैसा उसे एक चौथाई ही मिल सका।

फरवरी 2023 में बिजली कंपनी को 14 करोड़ 17 लाख रुपए का राजस्व मिला था जो इस साल से ढाई करोड़ रुपए ज्यादा था। ऐसी स्थि​ति में लोगों को निर्वाद्ध बिजली सप्लाई लंंबे समय तक कैसे दी जा सकेगी। मुरैना जिले में 500 से अधिक ऐसे उपभेाक्ता हैं जिन पर पांच -पांच लाख रुपए से अधिक का 24 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। ऐसे सूचीबद्ध लोगों ने बकाया बिल का पैसा जमा नहीं कराया तो उनकी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बिजली कंपनी की टीम ने गुरुवार को बड़ा गांव तिराहा मोड़ पर संचालित प्रद्धम राजपूत पुत्र जितेंद्र राजपूत की दुकान पर छापा मारकर वहां से अमानक हीटर व सफेद तार का बंडल जब्त किया।

बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री खुशाल अहिरवार निवासी मुरैना ने आरोपी दुकानदार प्रद्धम राजपूत के ​खिलाफ दिमनी थाने में दफा 188 का मुकदमा दर्ज कराया है। बिजली कंपनी एक सप्ताह के दौरान अमानक हीटर व सफेद तार जब्त करने के बाद दुकानदारों के खिलाफ 17 एफआईआर दर्ज करा चुकी है। जब्त हीटरों को नष्ट करने के साथ सफेद तार को जलाकर नष्ट किया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    जय हो “वर्टिकल महाराज” की: बढ़ते लोड, गैस संकट और चरमराती बिजली व्यवस्था के बीच उपभोक्ता पिस रहे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, गैस की किल्लत, बढ़ती बिजली खपत और लगातार ओवरलोड हो रही वितरण व्यवस्था ने बिजली संकट को गंभीर बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत…

    खूब बिजली फूंको, रीडिंग आधी! राजधानी में स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ का बड़ा खेल?

    लखनऊ। राजधानी में बिजली मीटरों को कथित रूप से “सुस्त” करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की खबर ने बिजली विभाग और उपभोक्ताओं दोनों के बीच हलचल मचा दी है।…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights