मुंशी पुलिया डिवीजन अंतर्गत विद्युत एचटी/ एलटी लाइनों, विद्युत उपकेन्द्रों एवं विद्युत परिवर्तकों का प्रिवेन्टिव अनुरक्षण कार्य का प्रबंध निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आगामी ग्रीष्म काल में विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर सभी डिस्कॉम की तरह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड माह फरवरी, 2024 अनुरक्षण माह के रूप में मना रहा है।

इस अनुरक्षण माह में विद्युत एचटी/ एलटी लाइनों, विद्युत उपकेन्द्रों एवं विद्युत परिवर्तकों का प्रिवेन्टिव अनुरक्षण कार्य बडे़ पैमाने पर कराया जा रहा है, जिससे ग्रीष्मकाल में विद्युत मांग बढ़ने पर विद्युत लाइनों में ब्रेक-डाउन होने तथा परिवर्तको के क्षतिग्रस्त होने की संख्या में कमी आ सके तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सके।

अनुरक्षण कार्यों को लेकर किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है जिसको लेकर प्रबंध निदेशक अपने कार्यक्षेत्र में जगह-जगह औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में भवानी सिंह खंगारौत- प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा इन्दिरा नगर सेक्टर-11 आवास पार्क में स्थित 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर एवं 250 केवीए के एक ट्रांसफार्मर तथा अरविन्दों पार्क स्थित 400 केवीए के एक ट्रान्सफार्मर पर किये जा रहे अनुरश्रण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

अरविन्दों पार्क पर चल रहे अनुरक्षण कार्य के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अवर अभियन्ता इंजीनियर कप्तान यादव से अनुरक्षण हेतु आवश्यक स्पेयर्स की उपलब्धता एवं गुणवत्ता तथा विगत ग्रीष्मकाल के दौरान परिवर्तक पर अधिकतम लोड इत्यादि के सम्बन्ध में पूॅछ-ताॅछ की गयी तथा एलटी लग को केबिल से टाइट करने के लिए क्रिम्पिंग टूल का उपयोग करने तथा ट्रान्सफार्मर की मीटरिंग ठीक कराने के निर्देश दिये गये।

इस औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अधिशासी अभियन्ता मुंशी पुलिया डिविजन, लेसा इंजीनियर एसके सिंह एवं अधीक्षण अभियन्ता सर्किल 9 इंजीनियर यदुनाथ राम भी उपस्थित रहे।

प्रबन्ध निदेशक महोदय ने यह निर्देश दिया कि अनुरक्षण कार्य हेतु लाइनों/ट्रान्सफार्मर के शट्-डाउन होने की सूचना स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सम्बन्धित उपभोक्ताओं को एक दिन पूर्व दे दी जाए, जिससे कि विद्युत उपभोक्ता वैकल्पित व्यवस्था कर ले तथा उन्हें कोई परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभी लाइन स्टाॅफ को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights