अब बिजली अधिकारी मीटर रीडिंग के लिए जाएंगे उपभोक्ताओं के घर-घर, रिपेयर ट्रांसफार्मरों की होगी थर्ड पार्टी जांच

उत्तर प्रदेश में शहर से लेकर गांवों तक के बिजली उपभोक्ताओं को सही बिल और समय पर बिल देने के लिए पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। मीटर रीडर के साथ बिजली महकमें के अधिकारी उपभोक्ता के घर जाएंगे और मीटर की रीडिंग लेंगे। अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंताओं को भी रीडिंग लेने का आदेश दिया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उपरोक्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के पास मीटर के हिसाब से सही रीडिंग का बिल पहुंचना चाहिए। सिर्फ मीटर रीडरों के भरोसे ना रहें। अधिकारी भी रीडर के साथ मीटर की रीडिंग लेने उपभोक्ता परिसर में जाएं। उपभोक्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए हम जनसेवक हैं। उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सही रीडिंग मिले इस पर खास निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी गांवों में भी रीडिंग के लिए अवश्य जाएं।

अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर कामर्शियल कार्य हो रहे हैं वहां कामर्शियल कनेक्शन दिए जाएं। लोड की जांच की जाए और सही श्रेणी का कनेक्शन दिया जाए। उन्होंने काह कि गर्मी के दिनों में बिजली किन कारणों से बाधित होती है उन कारणों का अनिवार्य रूप से अभी निराकरण करा लें। अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी माह में अनुरक्षण माह मनाया जाएगा। विद्युत वितरण से संबंधित समस्त कार्य पूरे कर लिए जाएं।

लापरवाही के आरोपी अधिशाषी अभियन्ता व उपखण्ड अधिकारी का स्थानांतरण
अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने उपभोक्ताओं के भारवृद्धि के मामले में लापरवाही में केस्को कानपुर के अधिशासी अभियंता अश्विनी चतुर्वेदी तथा उपखण्ड अधिकारी विमल कुमार को तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इस मामले की जांच कराने का आदेश भी दिया है।

रिपेयर ट्रांसफार्मरों की होगी थर्ड पार्टी जांच
अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने रिपेयर किए जा रहे वितरण ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी कार्यशालाओं के कार्यों की परफॉर्मेंस के आंकलन की व्यवस्था किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं से रिपेयर होकर आने वाले ट्रांसफार्मरों की थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था की जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights