🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
बड़ी खबर केस्को

कानपुर में पीएम के रोड शो से पहले बिजली-पानी को तरसे लोग, ब्रॉडबैंड सेवा भी ठप

खबर सुनें

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के रूट को चमकाने के लिए लगातार कल की तरह आज भी युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के रूट पर तारों को मकड़जाल था। केस्को ने आनन-फानन में सभी तारों को काट डाला। इसमें किसी की फोन लाइन थी तो किसी की ब्रॉडबैंड केबिल।

घरों की बिजली आ जा रही थी, जिसके कारण लोग बिजली-पानी के लिए तरसते रहे। इंटरनेट सेवा ठप होने से बैंकों का कामकाज भी प्रभावित रहा।

इसके अलावा पोलों से गुजर रहे बिजली के केबल भी काटकर एबीसी केबल डाले गए। पेड़ों की छंटाई, पोलों से लटक रहे तारों के जाल काटकर हटाने के साथ ही स्ट्रीट लाइटें चमकाई गई। दुकानदारों का कहना था कि जो काम 10 साल में नहीं हुआ, वह चार दिन में होता नजर आ रहा है।

तैयारियों और लाइट न आने की वजह से पूरे दिन व्यापारियों का व्यापार प्रभावित रहा। वाई-फाई की केबिल तक काट डाली। खंभे पर लगे सभी तारों को काट डाला। डिश तक नहीं आ रही है। वहीं देर रात तक जेनरेटर चलते रहे। केस्को एबीसी लाइन डालने के लिए खंभे भी लगवा रहा है।

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

2 May, 07:20 pm

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के रूट को चमकाने के लिए लगातार कल की तरह आज भी युद्ध स्तर पर तैयार...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत