मकरा मनभावन (पट्टी), प्रतापगढ़।
पट्टी नगर में सोमवार शाम करीब छह बजे 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर पट्टी ब्लॉक के बगल में स्थापित था। सोमवार शाम ट्रांसफार्मर में खराबी आने के दौरान तेज आवाज के साथ स्पार्किंग हुई। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देर रात तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इसके बाद मंगलवार सुबह विभाग की ओर से ट्रॉली पर उपलब्ध दूसरा 400 केवीए का वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट
खबर प्रकाशित
11 Nov, 02:28 pm मकरा मनभावन (पट्टी), प्रतापगढ़। पट्टी नगर में सोमवार शाम करीब छह बजे 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफ...
आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें