🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड बड़ी खबर एमवीवीएनएल

शाहजहांपुर: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम:कर रहा संविदा कर्मचारी करंट से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

खबर सुनें

पुवायां। शाहजहांपुर मंडल के पुवायां डिवीजन अंतर्गत 33/11 केवी गंगसरा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत एक कुशल संविदा कर्मचारी के करंट की चपेट में आने से झुलसने का मामला सामने आया है। घायल कर्मचारी की पहचान श्याम पाल पुत्र नीलकंठ, निवासी ग्राम सिलुआ, पोस्ट खुटार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम पाल ग्राम गदनिया-गंगसरा क्षेत्र में बिलंदापुर कृषि फीडर की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन पर तार कसने का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि संबंधित लाइन खोलकर कार्य किए जाने के दौरान अचानक पास से गुजर रही बिलंदापुर ग्रामीण फीडर की लाइन से विद्युत करंट आने के कारण कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संविदा कर्मचारी को पुवायां स्थित नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग में लाइन पर कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब कर्मचारी 11 हजार वोल्ट की लाइन पर कार्य कर रहे थे, तब आसपास से गुजर रही दूसरी लाइन से करंट आने की स्थिति कैसे बनी? क्या कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों, शटडाउन, लाइन की अर्थिंग और सुरक्षा उपायों का समुचित पालन किया गया था?

विद्युत विभाग में लाइनमैन और संविदा कर्मचारियों को जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन और कार्यस्थल पर उचित निगरानी बेहद जरूरी है।

UPPCL MEDIA की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, घायल कर्मचारी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा यदि सुरक्षा मानकों में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही घायल कर्मचारी को नियमानुसार उपचार एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

UPPCL MEDIA | जनहित में, उपभोक्ता और बिजली कर्मचारियों की आवाज।

खबर से आगे, जवाब तक

अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

2 Nov, 09:16 am

पुवायां। शाहजहांपुर मंडल के पुवायां डिवीजन अंतर्गत 33/11 केवी गंगसरा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत एक कुशल संविद...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत