न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को कार्यशैली में अपनाने का आह्वान
लखनऊ | भारत के संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज संविधान दिवस के अवसर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक महोदय ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने संविधान की महत्ता, उसके मूल आदर्शों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों और संस्थाओं की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना तथा उसमें निहित मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता जैसे संविधान के मूल स्तंभों को केवल औपचारिक शब्दों तक सीमित न रखते हुए व्यवहार, कार्यसंस्कृति और जिम्मेदारियों के निर्वहन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। संविधान दिवस का यह आयोजन संवैधानिक चेतना, कर्तव्यबोध और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संदेश लेकर सामने आया।

इस मौके पर निदेशक वाणिज्यिक, निदेशक तकनीकी समेत मध्यांचल मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
UPPCL Media | विद्युत तंत्र से संबंधित खबरों का मंच
यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट
खबर प्रकाशित
26 Nov, 06:14 pmन्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को कार्यशैली में अपनाने का आह्वान लखनऊ | भारत के संविधान की...
आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें