🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
बड़ी खबर अपराध रिपोर्ट्स

⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव - 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

खबर सुनें

शमशाबाद (आगरा)। आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में अब बिजली के खंभे भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि 33 केवी विद्युत लाइन के विशालकाय लोहे के पोल को जड़ से काटने की कोशिश कर दी गई। रविवार देर रात जरौली टीला गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

बताया जा रहा है कि नलकूपों के लिए बिछाई जा रही नई लाइन के तहत लगाए गए खंभों को चोरों ने निशाना बनाया। गैंग ने आरी से खंभे को काट डाला, लेकिन भारी वजन के चलते उसे ले जाने में असफल रहे और मौके से फरार हो गए।

🚨 संगठित गिरोह की आहट

विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई साधारण चोरी नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह की करतूत है, जो पहले भी इनायतपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

❓ कहां है रात की पुलिस गश्त?

ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त नाम मात्र की रह गई है। चोरों को न कानून का डर है, न पुलिस का खौफ। यही वजह है कि अब सरकारी संपत्ति खुलेआम निशाना बन रही है।

📢 सरकारी संपत्ति लुट रही, जिम्मेदार कौन?

जब 33 केवी लाइन के खंभे तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या हाल होगा? सवाल साफ है —
क्या पुलिस की लापरवाही चोरों को खुली छूट दे रही है?

बिजली विभाग ने शमशाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि
👉 क्या खंभा चोर गैंग पकड़ी जाएगी या फाइलों में दबकर रह जाएगा मामला?

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

20 Jan, 06:30 am

शमशाबाद (आगरा)। आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में अब बिजली के खंभे भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत