कमलेश तिवारी हत्‍याकांड: अहमदाबाद से लखनऊ लाए गए 3 आरोपी, मुख्‍य आरोपियों पर 2.5 लाख का ईनाम घोषित

उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के सनसनीखेज हत्‍याकांड के तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर आज अहमदाबाद से लखनऊ लाया गया। यूपी एटीएस टीम ने गुजरात के सूरत से तीन लोगों को शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को लखनऊ लाए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि यूपी एसटीएफ की टीम को ये तीनों लोग एक मिठाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए थे। इसी दुकान की मिठाई वारदात वाली जगह से मिली थी। इसके साथ ही यूपी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियो अशफाक और मेईनुद्दीन के खिलाफ ईनाम घोषित किया है। पुलिस ने दोनों पर ढाई लाख का ईनाम घोषित किया है।

तीनों आरोपियों को अहमदाबाद की एक कोर्ट के द्वारा 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दो व्यक्ति मिठाई के एक डिब्बे के साथ कमलेश तिवारी से नाका हिंडोला पुलिस थाना क्षेत्र के खुर्शीदबाग स्थित उनके घर पर मिलने गए थे और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मोहम्मद मुफ्ती नईम काजमी और इमाम मौलाना अनवारुल हक को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

60 से ज्‍यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं
सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर ट्रेन से लखनऊ आए थे। इसके लिए 60 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिनमें से 25 फुटेज में कमलेश तिवारी के संदिग्ध हत्यारे नजर आए हैं। इसके अलावा 22 घंटे के दौरान कुल 155 कॉल्स का ब्यौरा भी खंगाला गया है।

होटल से मिले भगवा कपड़े और बैग
इस बीच लखनऊ के एक होटल से भगवा कपड़े और बैग मिले हैं। इन कपड़ों में खून भी लगा है। पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली थी कि पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल खालसा इन के एक कमरे में कुछ भगवा कपड़े और बैग पड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जगह का मुआयना किया। होटल मालिक के पास से आरोपियों की आईडी मिली है, जिस पर नाम दर्ज है और पता सूरत का है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights