बिना सत्यापन के ढाई साल से बिजली विभाग में कर रहा था लिपिक की नौकरी

झाँसी। विभाग में करीब ढाई साल से एक बाबू लिपिक के रूप में कार्य कर रहा था, लेकिन उसका कोई सत्यापन नहीं किया गया। मामले की शिकायत लिपिक के रिश्तेदार अरविन्द्र साहू पुत्र सुन्दरलाल निवासी गोपालगंज मऊरानीपुर जनपद झाँसी द्वारा जब अधिक्षण अभियन्ता विनोद सिंह से की गयी तो एसई ने गहरी नाराजगी जताते हुये अधिशासी अभियंता से सत्यापन कराने के निर्देश दिये। जिस पर नवागान्तुक अधिशासी अभियंता ने सत्यापन के लिये पत्र सम्बन्धित थाने में भेजा है। जिसकी सत्यापन रिपोर्ट फिलहाल आने का इंतजार है।

अधिक्षण अभियन्ता के आदेश पर अब भेजा गया सत्यापन
डिवीजन में कार्यरत कार्यकारी सहायक के रूप में विवेक साहू (काल्पनिक नाम) के लिपिक ने उरई मंडल में बीते 18 मार्च 2019 को ज्वाइन किया था  और 6 अप्रैल 2019 तक वहाँ तैनाती रही, इसके बाद उक्त लिपिक 6 अप्रैल 2019 से डिवीजन में कार्यरत है। इस लिहाज से उक्त लिपिक को विभाग में कार्य करते हुए करीब ढाई साल हो गए। वैसे तो नियमानुसार होना तो यह चाहिए था कि ज्वाइन से पहले लिपिक का पुलिस सत्यापन करा लिया जाता। लेकिन अगर नहीं भी हो सका था तो बाद में उसका वैरिफिकेशन करा लिया जाता। लेकिन उक्त लिपिक का सत्यापन फिलहाल अभी तक नहीं हो सका है।

हालांकि अधिक्षण अभियन्ता विनोद सिंह कहते हैं कि उनके पास लिपिक के सत्यापन न होने की शिकायत आयी थी, जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रथम से पुलिस सत्यापन कराने के आदेश दिये थे। जिसके बाद उक्त लिपिक का सत्यापन भेजा गया है। डिवीजन में चर्चा पर गौर करें तो लिपिक के विरुद्ध मामला दर्ज है। इसलिए लिपिक ने अपना जहाँ पूरा जोर वैरिफि केशन न होने देने में लगा दिया। तो वही मिले मौके को उसने नियम कानून को अलग रखकर बीते समय आयी ओटीएस योजना में नलकूप बिलों में खूब खेल किया। जहां अधिशाषी अभियंता के हस्ताक्षर होने चाहिए थे, वहां उक्त अधिकारी ने बिना अधिशासी अभियंता की जानकारी के खुद हस्ताक्षर करके फील गुड कर लिया। जानकारी पर गौर करें तो कई शिकायतों के बाद एक पत्र अब सत्यापन के लिए भेजा गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights