दो लाख लखनऊ के उपभोक्ताओं सामना करेगी बिजली संकट से, गुल रहेगी बत्ती

सम्पूर्ण प्रदेश की तरह लखनऊ में भी लेसा आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के जर्जर पोल व तार बदले जाएंगे, जिसके कारण राजाजीपुरम, इंदिरानगर, दारूलशफा, रकाबगंज, नरही, कल्याणपुर सहित कई क्षेत्रों में पांच से छह घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

इंदिरा नगर सेक्टर-14 (न्यू) उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी, जिससे सेक्टर-11, 13, 14, 16, 17, हरिहर नगर, इंसाफ नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। सुगामऊ उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।

राजाजीपुरम (न्यू) उपकेंद्र बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा, जिससे न्यू हैदरगंज, रीफा कॉलोनी, रोशन नगर, लकड़मंडी, नवीन नगर, बेगम बाग, काला पहाड़, सोना भट्ठा, बड़ौरा हुसैनबाड़ी, अमन विहार, किशोर विहार और राजाजीपुरम सेक्टर-11 सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

दारूलशफा उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर 14.30 बजे तक बंद रहेगा। इससे खंदारी बाजार, बीएन रोड, शालीमार स्क्वायर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। अमीनाबाद में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी, जिससे रकाबगंज, अमानीगंज, भेड़ी मंडी, टेढ़ी बाजार, गौस नगर, ताजी खाना, मशकगंज, हाता दुर्गाप्रसाद, गंगा प्रसाद रोड सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।

जवाहर भवन उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा, जिससे श्रीराम टावर, विनय पैलेस, मुरली भवन, नवचेतना, टीएस टावर, नरही सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।

कल्याणपुर उपकेंद्र के वैष्णो मंदिर, आरसी पब्लिक स्कूल के आसपास सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। कमता उपकेंद्र के मल्हौर व विमल नगर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। शिवपुरी उपकेंद्र के दुर्गा मिल फीडर सुबह 09 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights