ई-रिक्शों के कारण देश में हुए 1470 सड़क हादसों में 621 लोगों को गंवानी पड़ी अपनी जान

नई दिल्ली। ई-रिक्शा को मोटर वाहन एक्ट के दायरे से बाहर रखा गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शे का चालान नहीं कर सकती, लेकिन ई-रिक्शे को मिली इस छूट की कीमत देशवासियों को चुकानी पड़ रही है। पिछले वर्ष ई-रिक्शों के कारण देश में हुए 1470 सड़क हादसों में 621 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि 1,361 लोग बुरी तरह से घायल हुए।

ये पहला मौका है जब सरकार ने सड़क हादसों के आंकड़ों में ई-रिक्शों को भी शामिल किया है। पहले साल के आंकड़े ही काफी चिंताजनक हैं। ई-रिक्शा को सड़क मंत्रालय ने जब मोटर एक्ट से बाहर रखने का फैसला किया था तभी विशेषज्ञों ने इस बारे में चेतावनी दी थी और कहा था कि यातायात पुलिस के अंकुश के बगैर ई-रिक्शे लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले नए वाहनों के रूप में उभर सकते हैं। ई-रिक्शा से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं के पहले साल के आंकड़े भले ही दूसरे मोटर वाहनों के आंकड़ों के मुकाबले देखने में छोटे लगते हों, लेकिन वास्तव में ये बड़े हैं। क्योंकि ई-रिक्शे को हाईवे पर चलने की अनुमति नहीं है और ये केवल नगरीय सीमा में चलते हैं। केवल नगरों के भीतर की सड़कों पर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से चलने वाले इन हल्के वाहनों से एक साल में लगभग पंद्रह सौ हादसे परेशान करने वाले हैं।

सड़कों पर ज्यादा कहर बरपा रहे ई-रिक्शा
ई-रिक्शा के अलावा जानवरों के जरिए चलने वाले गैर मोटर चालित वाहन भी अब सड़कों पर ज्यादा कहर बरपा रहे हैं। देश में बन रहे बेहतर हाईवे और एक्सप्रेसवे और उन पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों के बीच ये सुस्त वाहन सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं। इनके लिए भी मोटर एक्ट में नगण्य प्रावधान हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर इनके चलने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद ये चलते हैं, क्योंकि ज्यादातर हाईवे एक्सप्रेस के साथ इनके लिए वैकल्पिक सर्विस रोड्स और अंडरपास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।

वर्ष 2018 में भैंसागाड़ी, बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी और खच्चरगाड़ी आदि के कारण देश में कुल 1,155 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 522 लोग मारे गए जबकि 692 लोग घायल हुए। इससे पहले 2017 में इन पशुचालित वाहनों से केवल 636 दुर्घटनाओं हुई थीं जिनमें 280 लोगों की जान गई थी और 563 लोग घायल हुए थे। इस तरह एक साल में इन वाहनों से होने वाले हादसों की संख्या में 81.6 फीसद और मरने वालों की संख्या में 86.4 फीसद का इजाफा हो गया है। एक साल के अंतराल में इतनी वृद्धि खतरनाक रुख की ओर इशारा करती है। केंद्र सरकार को इन वाहनों के चालन के बारे में भी नियम सख्त करने होंगे। जबकि राज्य सरकारों को उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

सड़क सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद वर्ष 2018 में देश में सड़क हादसों व उनसे होने वाली मौतों में कमी नहीं आई, बल्कि बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। इस दौरान 4,67,044 सड़क हादसों में 1,51,471 लोग मारे गए। ये आंकड़े 2017 के मुकाबले क्रमश: 0.46 फीसद और 2.37 फीसद अधिक हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    वरिष्ठ लेखाधिकारी का आरोप — नियमों के विपरीत स्थानांतरण, वेतन रोका गया, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी राहत नहीं

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें वरिष्ठ लेखाधिकारी सिद्धार्थ भटनागर के साथ विभागीय स्तर पर कथित अनियमितता और उत्पीड़न का…

    🔥 इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल – 2025: क्या भारत का बिजली क्षेत्र निजीकरण की ओर या सुधार की राह पर?

    आखिर क्या है इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025? यूपीपीसीएल मीडिया की इस रिपोर्ट में जानने का प्रयास करते है। बिजली संशोधन विधेयक, 2025 भारत सरकार द्वारा पारित किया गया एक विधेयक…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights